झुंझुनू

मण्डावा में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने शहीद भगतसिंह की जयंती मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के मण्डावा तहसील के गांव सिरियासर कलां में शहीद भगत सिंह की जयन्ती राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार रामावतार लॉयल की अध्यक्षता में मनाई गई। राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक प्रभारी सुभाष पूनियां एवं सचिव करणीराम ने भगत सिंह की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भगतसिंह को भारत का सच्चा देशभक्त बताया। इस अवसर पर संदीप कुमार,  राहुल कुमार,  सचिन, महिला मोर्चा श्रीमती कमला देवी,  तारामणि,  मुनेश,  मंजू देवी , सविता देवी , अर्पिता देवी एवं महाश्री ने भी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button