शामली
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सेवा संकल्प अभियान 2026-27 के तहत सोमवार को श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में विकासखंड स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में वंशिका शर्मा प्रथम, वासु बंसल द्वितीय और वंशिका सैनी तृतीय रहीं। निबंध में प्रतिभा प्रथम, आयशा देवी द्वितीय और मंतशा रानी तृतीय रहीं। ड्राइंग प्रतियोगिता में अवनि कुमारी प्रथम, सादिका द्वितीय और काफिया तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में इंदु शर्मा, रामलता और हरविंदर कौर शामिल रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।