शामली

थानाभवन चीनी मिल को गन्ना मूल्य भुगतान के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। डीएम आलोक यादव ने सोमवार को जिले की तीनों चीनी मिलों के पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना मूल्य भुगतान और आगामी सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। थानाभवन चीनी मिल पर गन्ना मूल्य बकाया मिलने पर डीएम ने तत्काल शत-प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए। बताया गया कि मिल पर 301.60 करोड़ रुपये देय थे, जिसमें से 220.23 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। शामली और ऊन चीनी मिलों ने अपने देय गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। डीएम ने तीनों मिलों को 15 अक्तूबर 2026 तक नया पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button