साहेबगंज
बालिकाओं की शिक्षा,सुरक्षा,स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार जमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय साहिबगंज में किशोरियों की शिक्षा,सुरक्षा,स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मुक्त भारत,बाल संरक्षण,पॉक्सो एक्ट,गुड टच-बैड टच,डिजिटल साक्षरता,मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन,डायन प्रथा उन्मूलन एवं सखी वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न विषयों पर बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने किशोरियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा को निरंतर जारी रखने, सुरक्षित एवं जागरूक रहने तथा बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।साथ ही 1098चाइल्ड हेल्पलाइन, प्रायोजन योजना,आफ्टर केयर एवं फोस्टर केयर जैसी सेवाओं के बारे में भी बताया गया।अभियान के दौरान एक पेड़ बेटी के नाम पहल के तहत किशोरियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा उन्हें सेनेटरी पैड का वितरण कर मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में संरक्षण पदाधिकारी गैर-संस्थागत देखरेख मीना कुमारी, परियोजना समन्वयक मंथन अमन वर्मा,परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन मो. इकबाल,विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य,शिक्षकगण एवं संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।



