साहेबगंज
तालझारी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा ट्रेन की चपेट में आने से युवक का दाहिना पैर कटा
दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
साहिबगंज जिला के तालझारी प्रखंड अंतर्गत तालझारी थाना क्षेत्र के छोटाबन्ना पाड़ा बाकुड़ी निवासी महेश मालतो सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया।जानकारी के अनुसार महेश मालतो अपनी बेटी से मिलने कस्तूरबा विद्यालय, तालझारी जा रहा था,इसी दौरान तालझारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1पर दोपहर करीब2:25 बजे ट्रेन संख्या53411आजीमगंज जमालपुर पैसेंजर की चपेट में आ गया,हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया और जांघ से नीचे गंभीर चोट आई,जबकि बायां पैर भी घुटने के पास गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को मदद पहुंचाई,ड्रेसर रामचंद्र ने प्राथमिक उपचार किया इसके बाद प्रजापति प्रकाश बाबा सहित अन्य लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घटना की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट साहिबगंज के हेड कांस्टेबल सुनील उरांव एवं कांस्टेबल नितीश कुमार भी मौके पर पहुंचे।परिजनों के अनुसार घायल की बेटी करीना मालतो18वर्ष कस्तूरबा विद्यालय तालझारी में10+2की छात्रा है। सूचना पर घायल के छोटे भाई भीमसेन मालतो सहित परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए घायल को हायर सेंटर ले गए।परिजनों ने समय पर बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस की मांग भी की,घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा उसके बाद आसपास का माहौल शांत हुआ,वही महेश मालतो का इलाज हायर सेंटर में चल रहा है।



