बरेली
रक्षाबंधन से पहले बरेली में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
764 किलो मिलावटी मिठाई-पनीर नष्ट करवाया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ एवं जिलाधिकारी बरेली के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर कार्रवाई की।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के में 4 टीमों ने 24 अगस्त को ग्राम नदौसी, मेन रोड स्थित वीरपाल/अंकुर स्वीट के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि अस्वच्छ स्थिति में सूजी, स्किम्ड मिल्क पाउडर से लौज, बर्फी, सोहन पापड़ी और रसगुल्ले बनाकर बेचे जा रहे थे।
मौके पर हुई कार्रवाई –
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूने लिए और मौके पर ही 140 किलो दूध की लौज (कीमत 21 हजार) और 350 किलो बर्फी (कीमत 49 हजार) नष्ट कराई।
इसके अलावा सूफीटोला स्थित चुन्ने एंड संस स्वीट्स, दिनेश कुमार पेठा, पीरबहोड़ा स्थित माई च्वाइस स्वीट्स और छोटे लाल लस्सी भंडार से भी पेठा, खोया, लड्डू और बर्फी के नमूने लिए गए।
बदायूं से आ रहा सड़ा पनीर पकड़ा –
23 अगस्त की रात बदायूं से बरेली आ रहे वाहन संख्या UP-24, AZ-2122 से 275 किलो पनीर ले जा रहे अरसान पुत्र युसूफ अली को पुलिस के साथ रोका गया। पनीर बेहद खराब और बदबूदार था। 274 किलो पनीर (कीमत 65,760 रुपये) जब्त कर नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राहुल सिंह ने बताया कि त्योहार पर सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी रहेगा।



