
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नखासा बाजार कस्बा और रहपुरा अंडरपास से चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 347 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शबाब अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी नई बस्ती फतेहगंज पश्चिमी उम्र 20 वर्ष जिसके पास से 37 ग्राम स्मैक और मोहम्मद आसिफ उर्फ गबदा पुत्र आशिक हुसैन निवासी अंसारी वार्ड नं 05 फतेहगंज पश्चिमी जिसके पास से 310 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में शबाब ने बताया कि वह आसिफ से 900 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीदकर 1500 रुपये में राहगीरों और ड्राइवरों को बेचता था, जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
इस संबंध में थाना फतेहगंज पश्चिमी पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट और मु0अ0सं0 280/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी, उप निरीक्षक आदेश कुमार, हे0का0 984 विक्की सिंह, का0 3050 अक्षय कुमार, रि0का0 2587 शिवा पुंडीर शामिल रहे।



