बरेली

श्रीकृष्ण दधिकांदो शोभायात्रा की तैयारी तेज

अधिकारियों को दिए निमंत्रण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर द्वारा जन्माष्टमी पर निकलने वाली श्रीकृष्ण दधिकांदो शोभायात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीताराम मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है, आसपास की सड़कों को कागज की बेलों और बिजली की झालरों से सजाने का ऑर्डर दिया गया है।
समिति के प्रवक्ता उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा की अनुमति और व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग को पत्र सौंपे गए हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी, एडीएम सिटी, नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट और एडीएम प्रथम को व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र देकर परिवार सहित आने का अनुरोध किया गया, जिसे अधिकारियों ने स्वीकार किया।
इस दौरान अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री सोमपाल प्रजापति, संयोजक सुरेश दिवाकर, कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button