बरेली

बीपी मंडल ने सामाजिक न्याय की अलख जगाई, सपा उसे आगे बढ़ा रही है – शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा और मंडल आयोग के अध्यक्ष जननायक बीपी मंडल की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की।
गोष्ठी की शुरुआत बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंडल जी ने सामाजिक न्याय की जो अलख जगाई, उसे अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा आगे बढ़ा रही है। मंडल आयोग की सिफारिशें सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन थीं।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि बीपी मंडल एक विचारधारा हैं, जिन्होंने वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व दिलाया। पूर्व विधायक सुल्तान बेग, राजकुमार पाल, सुरेंद्र सोनकर, चौधरी बृजेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, नरेश सोलंकी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान से समानता की नींव रखी और मंडल जी ने भागीदारी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। सामाजिक न्याय तभी मजबूत होगा जब सभी वर्गों को उचित भागीदारी मिले। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस दौरान रविंद्र सिंह यादव, राजेश मौर्य, हरिओम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, भद्रसेन गंगवार, फरहान अली, मनीषा सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button