बागपत
जया प्रदा के हाथों विकास मलनिया को मिला ‘Youth Fashion Icon Award’
बोलीं—“आप तो रियल में ही हीरो लग रहे हो”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। जनपद बागपत के गांव टयौढ़ी से निकलकर मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे विकास मलनिया ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। विकास मलनिया को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा के हाथों “Youth Fashion Icon Award” से सम्मानित किया गया।
यह भव्य अवॉर्ड समारोह दिल्ली के 5-स्टार होटल रेडिसन ब्लू, द्वारका में आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म, फैशन, मॉडलिंग और मनोरंजन जगत से जुड़े कई जाने-माने चेहरे मौजूद रहे।
जया प्रदा ने कहा—“आप तो रियल में ही हीरो लग रहे हो”
अवार्ड समारोह के दौरान जब अभिनेत्री जया प्रदा की नजर विकास मलनिया पर पड़ी, तो उन्होंने उनके लुक और व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा—“आप तो रियल में ही हीरो लग रहे हो।”
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री के मुंह से निकली यह तारीफ विकास मलनिया के लिए बेहद खास और यादगार पल बन गई। सम्मान के साथ मिली यह प्रशंसा उनके लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा भी बनी।
फैशन और मॉडलिंग में बना रहे पहचान
विकास मलनिया अपने शानदार फैशन स्टाइल, आकर्षक लुक और दमदार मॉडलिंग के जरिए युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उनका फैशन सेंस और स्टाइल युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर भी विकास की अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह अपने फैशन, मॉडलिंग और प्रोफेशनल सफर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार साझा करते रहते हैं, जिन्हें युवाओं का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
टयौढ़ी से बड़े मंच तक का सफर
बागपत के गांव टयौढ़ी से निकलकर मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने वाले विकास मलनिया आज युवाओं के लिए मेहनत, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक मिसाल बनते जा रहे हैं।
“Youth Fashion Icon Award” उनके फैशन और मॉडलिंग के सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है। जया प्रदा के हाथों सम्मान और उनकी ओर से मिली “आप तो रियल में ही हीरो लग रहे हो” जैसी तारीफ ने इस उपलब्धि को विकास के लिए और भी यादगार बना दिया।



