बरेली

जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

पुलिस ने चाक-चौबंद रखी व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बारावफात के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस कोहड़ा पीर थाना प्रेमनगर से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खां, एएसपी/सीओ तृतीय शिवम आशुतोष, सीओ द्वितीय नितिन कुमार और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधीनस्थ पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी और आमजन के सहयोग से जुलूस सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button