जामताड़ा

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हंगामा

घर में तोड़फोड़ और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, एक आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा । करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम थंडारडीह निवासी भूदेव कुमार यादव द्वारा फेसबुक पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भड़की भीड़ द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 अगस्त 2026 को की गई टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की।
इस संबंध में करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 62/26, दिनांक 23.08.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2)/191(3)/190/132/324(4) एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जाहिद अंसारी (23 वर्ष), पिता अली हुसैन, निवासी हेठ भिठरा, थाना करमाटांड़* को उसके ससुराल ग्राम डुमरिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
छापामारी दल में करमाटांड़ थाना पुलिस शामिल थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button