बाराबंकी

UPSSF ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

'सुरक्षा बंधन' थीम पर बहनों से बंधवाई राखी, दिया सुरक्षा का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF), अयोध्या ने ‘सुरक्षा बंधन: आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प’ थीम के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह आयोजन श्री राम जन्म भूमि मंदिर, अयोध्या धाम में किया गया।
इस अवसर पर, सेना नायक, उप सेना नायक और सहायक सेना नायक के नेतृत्व में UPSSF टीम ने विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से आईं बहनों से विधि-विधान से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्हें सुरक्षा और अपनेपन का अहसास कराया गया।
ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने भी सुरक्षाकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और सुरक्षा की कामना की। साथ ही, CRPF, सिविल पुलिस और SSF की महिला कर्मियों ने भी रक्षा सूत्र बांधकर पुलिस एकजुटता का संदेश दिया।
UPSSF परिवार ने सभी नागरिकों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का अपना संकल्प दोहराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button