गोड्डा

नेत्रदान पखवाड़ा के तहत स्थानीय चर्च में टॉक शो सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला अंधापन नियंत्रण समिति के तत्वावधान में स्थानीय चर्च में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत टॉक शो सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पखवाड़ा 25 अगस्त से 08 सितंबर तक मनाया जिले में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. शक्ति नाथ सिंह ने नेत्रदान की प्रक्रिया, नेत्र अधिकोष तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृत्यु के छह घंटे के भीतर नेत्रदान किया जाना चाहिए। नेत्र बैंक की टीम दाता के घर पहुंचकर नि:शुल्क सेवा प्रदान करती है तथा परिवार की सहमति से प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा सुरक्षित तरीके से कॉर्निया प्राप्त किया जाता है। इससे मृतक के चेहरे पर कोई निशान या विकृति नहीं आती है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान पूर्णतः नि:स्वार्थ सेवा है और दान की गई आंखों की खरीद-बिक्री नहीं की जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान जयशंकर, जयमाला कुमारी, प्रह्लाद कुमार, फादर विंसेंट, फादर अनूप, रेमंड सोरेन, जॉन सोरेन, जॉन टुडू, बेयटा, पुष्पा टेरेसा, सुलोचना बेसरा आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button