राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी के विरोध में पाकुड़ जिला कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
Pakur District Congress stages massive protest against the FIR filed against Rahul Gandhi; burns effigy of the Central Government.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण प्राथमिकी के विरोध तथा उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी, पाकुड़ के तत्वावधान में सोमवार, 31 अगस्त को शाम 5:30 बजे विरोध प्रदर्शन एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान तथा विपक्ष की आवाज की रक्षा की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने अथवा राजनीतिक दबाव बनाने के किसी भी प्रयास को लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जायेगा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गोलम अहमद उर्फ बकुल, मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, मनवार आलम, अब्दुल बसीर शेख, डॉ. जोहरुल इस्लाम, मिथुन मरांडी, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोतिउर रहमान, डब्ल्यू. शेख, तरीकुल शेख सहित जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और विपक्ष की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी के संघर्ष को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया। कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है—लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।



