शामली
स्कूल जाने के लिए निकला कक्षा नौ का छात्र लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी काफी खोजबीन की, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पीड़ित पिता जावेद ने बताया कि उनका पुत्र जैद कस्बे के नेशनल स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। बुधवार को वह रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए बैग लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
गुरुवार को परेशान परिजन थाने पहुंचे और छात्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी हुई है।

