
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना किला पुलिस ने अधोमानक / मिलावटी मांझा तैयार करने वाले 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 चरखी अधोमानक मांझा, 02 पत्री सफेद पाउडर, 02 पत्री काला पाउडर और 02 पत्री शीशा/कांच लेपित घोल बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 03.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई थी कि कुछ लोग चोरी-छिपे शीशा/कांच मिश्रित घोल का प्रयोग कर मांझा तैयार कर रहे हैं जिससे आमजन, पशु-पक्षियों के घायल होने और पर्यावरण को नुकसान की संभावना है। सूचना पर स्वालेनगर लाइनपार सैय्यद शाह की मजार से मोहम्मद नवाब व मोहम्मद कासिम खान, प्याले शाह बाबा की मजार के पीछे पोपलर की बगिया से मो. वसीम, मो. रशीद, सलीम, जाहिद व दिलशाद और कब्रिस्तान के पास जागृति विहार कॉलोनी स्वालेनगर से मोहम्मद उस्मान व मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना किला पर बीएनएस व धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। बरामद सामग्री को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।



