बुलंदशहर
गैंगस्टर में वांछित 15-15 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : शिकारपुर में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शिकारपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित 15-15 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित तीन शातिर अभियुक्तों को परशुराम चौक के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पर पंजीकृत मुअसं- 364/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी पर एसएसपी जनपद बुलन्दशहर द्वारा 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कोतवाली पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त विक्की गुप्ता उर्फ बबलू पुत्र कृष्णा कुमार गुप्ता निवासी रामनगर कालौनी मौसमगढ़ थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, मनीष पुत्र धर्मपाल वत्स निवासी उपरोक्त, राहुल पुत्र जुगेन्द्र उर्फ दुर्योधन निवासी उपरोक्त गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ब्रजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक, एसएसआई रविन्द्र कुमार, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, एस आई शिवशंकर, एस आई प्रशान्त कुमार, कुल्दीप सिंह, चन्द्रवीर सिंह, प्रबल कुमार, ।



