बरेली

शराब दुकानों पर ओवररेटिंग मिली तो होगी सख्त कार्रवाई – DM

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने (ओवररेटिंग) की शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसी भी दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब की बिक्री न हो, पकड़े जाने पर विक्रेता और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कैंप कार्यालय में डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने आबकारी अधिकारियों से ओवररेटिंग की शिकायतों और निस्तारण की जानकारी ली और नियमित जांच व प्रवर्तन अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी नियमित भ्रमण कर शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करें। ओवररेटिंग की पुष्टि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। आमजन की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हो। टोल फ्री नंबर जारी – पहचान रहेगी गोपनीय शिकायत के लिए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 0581-2422202 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति ओवररेटिंग की शिकायत कर सकता है, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर समेत आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button