खैरथल

जिला कलेक्टर ने ईवीएम जमा स्थल का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम जमा किए जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षित रूप से रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मतदान दलों द्वारा ईवीएम जमा करवाने की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा काउंटर पर ईवीएम जमा करने की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों से प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ईवीएम प्राप्त करने, मिलान करने, सुरक्षित रखने एवं आवश्यक अभिलेख संधारण की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी की जाए।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button