बरेली

आज देशभर में बैंक बंद

पांच दिन वर्किंग की मांग पर बरेली में भी हड़ताल, 8 लाख कर्मचारी शामिल होंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर बैंक अधिकारी-कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल होगी। UFBU पदाधिकारियों ने बताया कि IBA और केंद्रीय श्रम आयुक्त के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बनी। देशभर के करीब 8 लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।
बरेली में कर्मचारी सुबह 10:30 बजे इंडियन बैंक सिविल लाइंस शाखा पर एकत्र होंगे। बीमा कर्मचारी संघ की महामंत्री गीता शांत ने भी समर्थन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button