बरेली
रोटरी साउथ ने पांच शिक्षाविदों को दिया शिक्षक रत्न सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने रोटरी भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया। शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान पर पांच शिक्षकों को शिक्षक रत्न सम्मान दिया गया।
सम्मानित शिक्षकों में केंद्रीय विद्यालय में 33 वर्ष सेवा देने वाले नवीन कुमार, 22 वर्ष तक केवीएस में रही डॉ. रितु शर्मा, डायरेक्टर डॉ. केबी त्रिपाठी, व्यास वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या अंकुरा निहलानी और कॉम्पिटेंट पब्लिक स्कूल के भौतिक प्रवक्ता अखिल कुमार शामिल रहे।
अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि सभी का चयन शिक्षा में समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में भूमिका को देखते हुए किया गया। सभी को डिस्ट्रिक्ट की ओर से प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न दिए गए।
कार्यक्रम में डॉ. आईएस तोमर, शिशिर पांडे, चंद्र प्रकाश, घनश्याम खंडेलवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संचालन प्रदीप मदवार ने किया।


