
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के होमगार्ड व चौकीदार पद के दर्जनों अभ्यर्थियों ने मंगलवार को डीसी दीपक कुमार दूबे से मिलकर ज्ञापन सौंपा।होमगार्ड नियुक्ति विज्ञापन संख्या 01/2025 के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट जल्द शुरू कराने की मांग की।उन्होंने बताया कि आवेदन किए लगभग एक वर्ष बीत गया,लेकिन फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित नहीं हुई है,जबकि आसपास के जिलों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।कई युवा तैयारी के लिए बाहर का काम छोड़कर घर लौटे हैं,जिससे उसको आर्थिक परेशानी हो रही है।वहीं चौकीदार पद के अभ्यर्थियों ने कहा कि हाल में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हुई, फिर भी कई पद रिक्त हैं,रिक्त पदों की समीक्षा कर दोबारा विज्ञापन जारी किया जाए,वही डीसी ने ज्ञापन पर जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।



