खैरथल

खैरथल नगरपरिषद में सभापति के पद के लिए कांग्रेस से ओमप्रकाश रोघा और भाजपा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा मे आये विक्की चौधरी को बनाया प्रत्याशी 

रोमांचक मुकाबले के आसार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल नगरपरिषद  के सभापति  पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से ओमप्रकाश रोघा ने सभापति  पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है भाजपा ने कांग्रेस नेता विक्की चौधरी को अपने पाले मे लेकर भाजपा का सभापति पद का नामांकन दाखिल करवा दिया इससे मुकाबला रोमांचक हो गया है आज सभापति चुनाव के लिए विक्रम चौधरी (विक्की चौधरी) ने भाजपा,ओमप्रकाश रोघा ने कांग्रेस सर्वेश गुप्ता ने निर्दलीय,सुमित रोघा ने निर्दलीय, नवल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म भरा ,फार्मो की जांच और नाम वापसी की तारीख के बाद पता चलेगा कितने प्रत्याशी मैं दान मे डटे रहेगे
भाजपा प्रत्याशी विक्रम चौधरी ने बताया कि भाजपा  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व मे भाजपा का बोर्ड बनाने मे कामयाब होगी और मैने खैरथल के लिए जो वादे पूर्व मे किए है संघर्ष किया है मेरी सोच और विचार वही रहेगे खैरथल का विकास करेगे पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा खैरथल का विकास ग्रेटर भिवाडी की तर्ज पर करेगे विकसित खैरथल बनायेगे यादव ने भाजपा की जीत का दावा किया
कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा भी अपनी जीत के प्रति आश्वत नजर आये रोघा ने कहा हमारे पास पर्याप्त बहुमत का आ खड़ा है बोर्ड कांग्रेस का ही बनेगा निर्दलीय भी हमारे साथ है
कांग्रेस प्रभारी आदर्श नगर जयपुर विधायक ने दावा किया कि खैरथल मे बोर्ड कांग्रेस का ही बनेगा भाजपा तोड़ फोड़ और दवाब की राजनिति हर चुनाव मे  करती है
अब देखना दिलचस्प रहेगा
क्या विक्की चौधरी बड़ा उलट फेर कर सभापति की कुर्सी तक पहुंच पायेंगे या फिर कांग्रेस और निर्दलीय नगरपरिषद  की सियासत में जीत का समीकरण बना ओमप्रकाश रोघा सभापति की कुर्सी तक पहुंचने मे कामयाब रहेगे? खैरथल नगरपरिषद में कुल 45 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 08, कांग्रेस के 20और निर्दलीय 17 पार्षद विजयी हुए हैं। ऐसे में अब नजरें सभापति पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरण पर टिकी हैं।नामांकन दाखिल हो चुके है 21सितम्बर को सभापति पद के लिए मतदान और दोपहर बाद रिजल्ट ही तय किसके दावों मे रहा दम और किसके दावें रहे खोखले खैरथल के लोगो को बेसब्री से इंतजार रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button