बरेली

डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के दिए निर्देश 

खराब स्थिति पर जताई नाराजगी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रगति की समीक्षा में जनपद की स्थिति पीछे पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई  और सभी तहसीलदारों को विकास खंड स्तर पर कैंप लगाकर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ के साथ स्थलीय निरीक्षण और साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा।
डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा मुख्य सचिव स्तर से हो रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। लेखपालों और पंचायत सचिवों को भी अभियान से जोड़ा जाए। स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उप निदेशक कृषि ओपी मिश्र, डीपीआरओ कमल किशोर, पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ,जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button