बुलंदशहर

“”हे लाड़ली सुध लीजे हमारी”” भक्ति गीत पर झूमे श्रद्धालु 

नागेश्वर मंदिर परिसर में हुआ राधा अष्टमी महोत्सव 

मंदिर परिसर में हुई आकर्षक साज सज्जा 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  नागेश्वर मंदिर कमेटी के सेवादारों के तत्वावधान में राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री श्याम संकीर्तन मंडल के गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों पर श्रृद्धालुओं ने भावविभोर होकर झूमते गाते जमकर नृत्य किया।
महोत्सव का शुभारंभ मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने श्री राधा रानी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करके किया। श्री श्याम संकीर्तन मंडल के लोकप्रिय गायक कलाकारों ने गणेश वंदना सरस्वती वंदना गुरु वंदना करके भक्ति गीतों का सुमधुर स्वर से संगीत मय गायन प्रारंभ किया। जहांगीराबाद से पधारे ख्याति प्राप्त भजन गायक कलाकारों कैलाश शर्मा, रवि पंवार और भोला पंवार ने एक के बाद एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते हुए समूचे वातावरण को ब्रजमय राधामय और भक्ति मय बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। “”हे लाड़ली सुध लीजे हमारी “” भक्ति गीत पर झूमे श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर झूमते गाते नृत्य किया। पुनीत सिंघल कोमित अग्रवाल संजय सिंघल महेश सिंघल आदि ने भक्ति गीतों का अजब समां बांधा ।
महोत्सव के उपलक्ष्य में नागेश्वर मंदिर कमेटी के सेवादारों ने मंदिर परिसर में मनोहारी आकर्षक साज सज्जा कराई। मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने राधा रानी का दरबार मनोयोग पूर्वक सजाया। अंशु अग्रवाल ने शिवालय में राधा रानी का अद्भभुत श्रंगार कर श्रृद्धालुओं को लुभाया।  देर रात तक चले कार्यक्रम का,आरती भोग और प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। जहां मंदिर कमेटी ने पूरी सब्जी का प्रसाद वितरित कराया वहीं श्री गिरिराज जी सेवा समिति ने पेठा टाफी आदि का प्रसाद वितरित कराया।
इस अवसर पर योगेश कुमार अग्रवाल,कैलाश कुमार अग्रवाल, राजीव कौशल, नितिन सिंघल ,मोहित अग्रवाल मिक्की, दीपक अग्रवाल दीनू, नवनीत गुप्ता मंगलसेन शर्मा, राजेन्द्र पंसारी, काव्य सिंघल, संजय वर्मा टीटू,सचिन वर्मा, हरेंद्र लोधी मुकेश गुप्ता अमित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजीव गर्ग, मनोज गर्ग,शिवम् गर्ग, रूद्र अग्रवाल, गंगा सरन सैनी ,प्रमोद कुमार कल्लू, महेश कुमार, विजय कंसल इंद्रजीत जोशी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button