लालकिला मैदान में लव कुश रामलीला का भूमि पूजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से लालकिला मैदान में रामलीला के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक होगा। भूमि पूजन सांसद प्रवीण खंडेलवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज समेत अन्य अतिथियों की मौजूदगी में विधि-विधान से किया गया।
अर्जुन कुमार ने बताया कि ‘घर-घर राम, घर-घर तुलसी’ अभियान के तहत 5100 युवाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। दशहरा पर एक लाख दीपों से भगवान श्रीराम की आकृति बनाई जाएगी। इस बार रामलीला का हाईटेक डिजिटल मंचन होगा और करीब 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। करीब 40 फिल्म कलाकार भी मंचन में हिस्सा लेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।


