मुरादाबाद

बबीता चौहान बोलीं,सोफिया कुरैशी मेरी बहन,उनकी हिम्मत और जज्बे को सलाम

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,

मुरादाबाद। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वबीता सिंह चौहान का आज मनोहरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

जो महिलाएं उपस्थित थी उन्हें पुष्टाहार किट भेंट की गई 

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक ‘गोद भराई’ रस्म रही, जिसके माध्यम से उनके स्वस्थ गर्भावस्था की कामना की गई। हालांकि, यह उल्लेखनीय रहा कि आमंत्रण के बावजूद अपेक्षित संख्या में गर्भवती महिलाओं की उपस्थिति नहीं हो सकी, जिससे कार्यक्रम की प्रभावशीलता पर कुछ हद तक असर पड़ा। बावजूद इसके, जो महिलाएं उपस्थित थीं, उन्हें पुष्टाहार किट प्रदान की गईं, जिसमें आवश्यक पोषण तत्वों से युक्त खाद्य सामग्री शामिल थी।

वबीता सिंह चौहान ने मंच से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनमें ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’, ‘सुपोषण अभियान’, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाएं ताकि हर जरूरतमंद महिला लाभान्वित हो सके।

कार्यक्रम में स्थानीय चिकित्सा अधिकारी ने भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और नियमित जांच, संतुलित आहार एवं समय पर टीकाकरण की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास रहा, जो ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

मिशन सिंदूर पर बोलते हुए बबीता चौहान ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया हैं। इस मिशन को लीड करने बाली सोफिया कुरैशी महिला मेरी बहन हैं। उनकी हिम्मत और जज्बे को सलाम करती हूं। उन्होंने जिस तरह से पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकी लॉन्चपैड खत्म किए हैं।ये हमारे लिए गर्व का विषय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button