कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी का किया स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी अनिल लिंडा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को बुके देकर स्वागत किया।
प्रखंड अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी ने कहा कि नावाडीह के नव पदस्थापित थाना प्रभारी लोगों के हित में कार्य करेंगे और क्षेत्र शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे, इसी अपेक्षा के साथ मुलाकात की गई। मौके पर थाना प्रभारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की सेवा हेतु हमेशा तत्पर है।
मौके पर बोकारो जिला प्रवक्ता रकीब अंसारी, प्रखंड महासचिव मनोज कुमार गुप्ता, बिनोद रजक,सचिव इलयास अंसारी,खेमलाल ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, जमीरुद्दीन अंसारी , जमाल अंसारी, मनोवर अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



