साहेबगंज

बरहेट में ट्रैक्टर-ऑटो की जोरदार टक्कर से महिला की मौत,कई घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के सिंगा मोड़ के पास बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान ट्रैक्टर और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई,जबकि कई लोग घायल हो गए,जिसमें दो की हालत गंभीर है।जानकारी के अनुसार ऑटो बरहेट से सवारी लेकर बोरियो जा रहा था,सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और टक्कर हो गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना पाकर बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सीएचसी बरहेट पहुंचाया।जहां डॉ.संतोष टुडू ने घायलों का इलाज किया,बाद में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।घायलों में तालामय किस्कू 35 वर्ष हरचनपुर, हाराधन ठाकुर 65 वर्ष बरहेट, मरियम बेसरा 24 वर्ष छोटा बरमसिया और सांतु राम 50 वर्ष पेटखसा शामिल हैं।मृत महिला की पहचान अभी नहीं हुई है,उसके हाथ पर अनीता किस्कू नाम का टैटू बना है,पुलिस पहचान में जुटी है।इधर घटना की खबर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी,उप प्रमुख रूपक साह और सचिव मुजीबुर रहमान अस्पताल पहुंच कर सभी का हाल चाल जाना,आगे बरहेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button