बुलंदशहर

थाने के अंदर पथराव और बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलन्दशहर : से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस से भिड़ंत के बाद ऐसा बवाल हुआ कि थाना परिसर ही जंग का मैदान बन गया पहले सड़क पर दो पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई फिर विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया छतारी थाने के अन्दर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और जमकर पथराव होने लगा हालात इतने बिगड़ गए कि थाना परिसर में खड़ी पुलिसकर्मियों की प्राइवेट गाड़ियां भी पथराव की चपेट में आ गई थाने के अन्दर मचे इस बवाल से पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी मच गई हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शान्त कराया अब छतारी थाना परिसर में हुए इस हंगामे का वीडियो सामने आया है जिसमें थाने के अन्दर बवाल और पथराव की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही है मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी इसी दौरान बस से उसकी भिड़ंत हो गई टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया मामला थाने पहुंचा तो यहां भी विवाद थमने के बजाय और भड़क गया दोनों पक्षों के लोग थाने के अंदर ही भिड़ गए मारपीट के साथ जमकर पथराव हुआ पथराव में थाना परिसर में खड़ी पुलिसकर्मियों की निजी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है हंगामे की सूचना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रव कर रहे लोगों को नियंत्रित किया अब इस पूरे बवाल का वीडियो सामने आने के बाद सवाल है कि आखिर थाना परिसर के अंदर इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे आमने-सामने आ गए फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी है बुलन्दशहर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, ने बताया की फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है लेकिन थाने के अन्दर हुए इस हाईवोल्टेज हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button