साहेबगंज

एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष बरकत खान ने प्रेसवार्ता कर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पार्टी की आपत्तियां रखीं।उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की,प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा,उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।आगे बरकत खान ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कथित अनियमितताओं की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की,साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,ताकि आम मतदाताओं का चुनावी व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।सोमवार को एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा की गई कथित अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा,साथ ही उपायुक्त को ज्ञापन भी सोपे जाएंगे।वही प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा,मो सरफराज,मो कलीमुद्दीन,बास्की यादव,राजेश सिंह,रिजवान अहमद,मृत्युंजय यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button