
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट में 13 नवंबर 2026 को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर शुक्रवार को बरहेट थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में दोपहिया और चारपहिया सहित कुल 41 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों का चालान काटते हुए 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।वही मौके पर मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष,बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, आईटी सहायक राजहंस सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।



