मोदीनगर
आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में साक्षरता शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मोदीनगर। गोविंदपुरी स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता संजय मुदगल और संगीता ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, बाल यौन उत्पीड़न और सोशल मीडिया सुरक्षा की जानकारी दी। छात्राओं से अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की गई।
प्रधानाचार्य शिवानी बंसल ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर माता-पिता या शिक्षकों को तुरंत जानकारी देने को कहा। शिविर में विद्यालय की शिक्षिकाओं, पैरा लीगल वालंटियर्स एवं अन्य लोगों ने भाग लिया ।




