दिल्ली

SIR पर रोक और सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों का प्रदर्शन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली । उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला संयुक्त वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह आजादपुर स्थित विक्टोरिया गार्डन में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की भी मांग उठाई।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। सभा का संचालन SUCI (C) पश्चिम जिला सचिव एम. चौरसिया ने किया। इस दौरान माकपा के बिपिन कुमार, भाकपा के एस.के. राणा, भाकपा (माले) के राजीव कुमार और SUCI (C) के जयराम यादव ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि SIR के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के नाम पुनः जोड़ने की मांग की। ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग के अनुसार SIR से संबंधित प्रक्रिया में मतदाताओं को अपने नाम और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत करने तथा अपील की सुविधा उपलब्ध है।

वामपंथी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। सभा के अंत में एम. चौरसिया के संबोधन के साथ प्रदर्शन समाप्त हुआ। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button