साहेबगंज

गांधी जयंती पर खैरवा पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित

विकास एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मंडरो प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव के निर्देशानुसार खैरवा पंचायत सहित पूरे मंडरो प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा के दौरान पंचायत के विकास कार्यों,ग्रामीणों की समस्याओं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।खैरवा पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा में मुखिया बेटी किस्कू,मुखिया प्रतिनिधि बेटका मुर्मू,समाज सेवी मेरी मुर्मू,पंचायत सचिव संतोष पंडित,जेई सौरव कुमार रोजगार सेवक मरियम,शब्बीर अंसारी,नसीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।आगे बैठक के दौरान पंचायत में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।वहीं ग्रामीणों ने सड़क, आवास,रोजगार,पेयजल सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित मुद्दे भी सामने रखे।संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक चर्चा की गई।ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में ग्राम सभा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।इस दौरान विभिन्न पंचायतों में ग्रामीणों से विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सुझाव लिए गए,विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतों में पारदर्शिता,जनभागीदारी और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button