दुमका

दुमका में 17वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू,  16 जिलों और 9 प्रशिक्षण केंद्रों से करीब 400 खिलाड़ी व प्रशिक्षक ले रहे हिस्सा

The 17th State-Level Junior Archery Competition has begun in Dumka; around 400 players and coaches from 16 districts and 9 training centers are participating.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। कमार दुधानी स्थित तीरंदाजी अकादमी में 17वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड के 16 जिलों एवं 9 प्रशिक्षण केंद्रों से करीब 400 खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। सांसद नलिन सोरेन ने बैलून उड़ाकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने तीरंदाजी में हाथ आजमाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। सांसद ने कहा कि झारखंड की खेल प्रतिभाओं में तीरंदाजी का महत्वपूर्ण स्थान है और ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहभागिता झारखंड में तीरंदाजी की संभावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने दुमका में इस खेल को और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की बात कही। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा और तकनीकी मार्गदर्शन का अवसर दे रही है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन की प्रक्रिया भी होगी। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों की सहभागिता भी हो रही है। इससे जूनियर खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन और उच्चस्तरीय खेल अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। मौके पर डीएफओ सात्विक कुमार सहित जिला प्रशासन, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button