सिंदरी गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों ने जताया आभार
New 25 kVA transformer installed in Sindri village; villagers express gratitude.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। सीतारामपुर पंचायत के सिंदरी गांव में 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। बताया गया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने बताया कि ग्रामीणों से समस्या की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने की पहल की। नए ट्रांसफार्मर के लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। उपासना मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली जैसी मूलभूत सुविधा का सुचारू रहना जरूरी है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई। राजेंद्र हांसदा, मनोज मरांडी, छोटे, मिसिर मुर्मू समेत अन्य ग्रामीणों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।



