खैरथल
राजकीय कन्या छात्रावासों में अतिरिक्त कार्यव्यवस्था के लिए महिला शिक्षिकाओं का होगा चयन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों पर शिक्षा विभाग की महिला शिक्षिकाओं को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रावासों का सुचारू संचालन, छात्राओं की देखरेख, प्रवेश प्रक्रिया, मॉनिटरिंग एवं अभिलेखों का संधारण प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना है।
जिले में राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास, मुंडावर, कोटकासिम एवं खैरथल-तिजारा तथा राजकीय देवनारायण कन्या छात्रावास, तिजारा और राजकीय सावित्री बाई कन्या छात्रावास, किशनगढ़बास में छात्रावास अधीक्षकों के पद रिक्त हैं।
विभागीय निर्देशों के अनुसार बालिका छात्रावासों में अतिरिक्त छात्रावास अधीक्षक का कार्यभार महिला शिक्षिकाओं को ही दिया जाएगा। पात्र एवं इच्छुक महिला शिक्षिकाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन में भाग ले सकती हैं। चयनित शिक्षिका को विभागीय प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त कार्यभार के लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।
