साहेबगंज
राजमहल में चोरी का खुलासा,चांदी के जेवरात के साथ एक चोर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,01 सितंबर 2026 को तुकई सोरेन के घर में चोरी की घटना पर राजमहल थाना कांड संख्या 297/2026, धारा 305BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।कांड के उद्भेदन के लिए एसपी साहिबगंज के निर्देश पर एसडीपीओ राजमहल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया,गुप्त सूचना के आधार पर दल ने 12 अक्टूबर की रात ग्राम कालापत्थर स्थित विष्णु मंडल के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की और एक व्यक्ति को पकड़ा।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विष्णु मंडल,पिता स्व.रामदास मंडल,साकिन रायबाजार,थाना राजमहल बताया।वही कड़ाई से पूछताछ में उसने अपराध कबूल लिया और उसकी निशानदेही पर घर से चोरी के जेवरात बरामद किए गए।अभियुक्त को 13 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जिसमें चांदी का कंगन 02 पीस,चांदी की सिकड़ी 01 पीस,चांदी की सिकड़ी लॉकेट सहित 01 पीस, चांदी की पायल 01 जोड़ा बरामद किया गया।वही छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन राजमहल प्रभाग, थानाध्यक्ष हसनैन अंसारी, पुअनि.ओम प्रकाश चौहान,पवन यादव, महादेव उरांव,सअनि.सनातन हेंब्रम,सिकंदर तिर्की,बबलू सोरेन और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



