जामताड़ा
सरस्वती विद्या मंदिर विद्यासागर में अर्धवार्षिक परीक्षा फल घोषित
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए किया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अर्धवार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा नर्सरी से दशम तक के सभी भैया-बहनों के बीच परीक्षा फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार दांगी ने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिश्रम के बल पर कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। परीक्षा फल वितरण के अवसर पर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।




