जामताड़ा
जेल अधीक्षक अनंत कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से की शिष्टाचार मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा अनुमंडल पदाधिकारी सह जेल अधीक्षक अनंत कुमार ने बुधवार को जामताड़ा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जेल से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। साथ ही जेल में सरकार की ओर से संचालित व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान जेल अधीक्षक अनंत कुमार ने जेल में उपलब्ध सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्था तथा सरकार की ओर से बंदियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। दोनों के बीच जेल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत हुई। इस अवसर पर अनंत कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार को जेल आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं से अवगत होने के लिए उन्हें भ्रमण करने का आग्रह किया।



