
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर में पर्वतीय समाज के 60वें रामलीला महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. संजय पंत व उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुभा पंत को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। उमेश बिनवाल और आनंद मेहता के निर्देशन में रावण तपस्या व अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म, विश्वामित्र याचना, ताड़का और सुबाहू वध का मंचन किया गया। दर्शकों की भारी भीड़ से कलाकार उत्साहित दिखे।
समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया और महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। आयोजन में हारमोनियम पर गिरीश पांडे, तबले पर हिमांशु नैनवाल, कुंवर सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट और मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत का विशेष योगदान रहा।
15 अक्टूबर को गौरी पूजन, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद मुख्य आकर्षण रहेंगे।




