ललितपुर

गौर कॉलोनी में अखंड रामायण पाठ के बाद हुआ कन्या भोज एवं भंडारा

श्री रामराजा शिव-गौरी गणेश मंदिर में 30 घंटे तक गूंजे रामचरितमानस के स्वर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। गौर कॉलोनी स्थित श्रीरामराजा शिव-गौरी गणेश मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन पर कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीरामचरितमानस के संगीतमय पाठ से हुआ। रेडियो सिंगर विनोद कुमार एवं बाल कलाकार सत्यम संस्कार ने मधुर स्वर में रामायण का संगीतमय वाचन किया। लगातार करीब 30 घंटे तक चले पाठ का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ रामायण पाठ में शामिल रहे। इसके बाद यज्ञाचार्य सुरेंद्र मोहन पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को भोजन कराने के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मोहल्ले के लोगों ने सहयोग करते हुए धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रताप सिंह गौर, अमर सिंह गौर, क्षत्रपाल सिंह परमार, अशोक दीक्षित, भगवत सिंह बैंस, गंगाराम साहू, अरुण प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह गौर, कर्णपाल सिंह, राजा भैया, रघुवीर सिंह यादव, भगवान सिंह यादव, हरिओम राजपूत, साहब सिंह, राजेश पटेरिया, उदयपाल सिंह, सूरज सिंह, लकी राजा, शिवम सिंह बैंस, अजय तिवारी, राजू सैनी, अमित दीक्षित, चक्रेश साहू, दामोदर साहू, नीलेश राय, प्रतिपाल सिंह यादव, अनुराग चतुर्वेदी, मनोज साहू, गिरवल यादव, पप्पू झा, दीपक झा, अखिलेश, पूरन एवं शिवराज सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर सुख-समृद्धि की कामना की। अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन, कन्या भोज एवं भंडारे के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button