दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम किसान 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी

9.34 करोड़ किसानों के खाते में मिलेंगे 2000

नई दिल्ली :  केंद्र सरकार 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेगी। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए 18,680 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों को सीधे 4482.19 करोड़ रुपये मिलेंगे।
दीवाली से पहले, केंद्र सरकार ने देश भर के किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर, 2026 को जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत, पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। किस्त जारी होने की तारीख हाल ही में योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई है। उम्मीद है कि लाभार्थियों को दीवाली से पहले यह आर्थिक सहायता मिल जाएगी।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे किस्त जारी होने से पहले अपना लाभार्थी स्टेटस  चेक कर लें और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें। अधिकारियों के अनुसार, अगर अधूरी है या बैंक खाते के विवरण और जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है, तो भुगतान रुक सकता है। पीएम के एक क्लिक करते ही देश के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 18,680 से अधिक की राशि का हस्तांतरण होगा। वहीं उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4482.19 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यूपी के किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के (23वीं किस्त तक) 1,03,461.76 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।
प्रतिवर्ष तीन किस्त में दी जाती है छह हजार रुपये की सहायता
शुक्रवार को जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2026 में पश्चिम बंगाल से सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी।
भुगतान की स्थिति कैसे जांचें?
वे सभी किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन है, इस योजना के तहत 2,000 रुपये की राशि पाने के पात्र हैं। सरकार का कहना है कि इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है, ताकि इसमें सभी किसान परिवारों को शामिल किया जा सके, चाहे उनके पास कितनी भी जमीन क्यों न हो। लाभार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक  वेबसाइट पर यह जांच सकते हैं कि उनका नाम अंतिम लाभार्थी सूची में है या नहीं, और साथ ही अपना भुगतान स्टेटस भी देख सकते हैं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button