बालाघाट

आश्वासन मिलने पर सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

धान खरीदी से पहले जिला स्तर की मांगों पर बनी सहमति, शासन स्तर की मांगें भेजी जाएंगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बालाघाट। शासन द्वारा इस वर्ष 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तिथि निर्धारित की गई है। खरीदी शुरू होने से पहले लंबित मांगों को लेकर म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में सहकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। प्रशासन द्वारा स्थानीय मांगों के निराकरण और शासन स्तर की मांगें शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिए जाने पर कर्मचारियों ने 25 नवम्बर को हड़ताल समाप्त कर दी। हड़ताल से जिले की धान उपार्जन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी, ऐसे में आंदोलन समाप्त होने से प्रशासन को राहत मिली है।
जिला स्तर की मांगों पर सहमति
कर्मचारी पूर्व वर्षों के धान उपार्जन कार्य के लंबित भुगतान, कमीशन, डाटा ऑपरेटरों के वेतन और उपार्जन व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे थे। इन्हीं मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार से जनपद पंचायत के सामने धरना देकर हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारियों का कहना था कि इस संबंध में वे कई बार आवेदन-निवेदन कर चुके थे, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
अधिकारियों से चर्चा के बाद जिला स्तर से संबंधित सभी मांगों पर सहमति बन गई, जबकि शासन स्तर की मांगें शासन को भेजने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
“मांगें कृषकों के हित में”
संगठन के जिलाध्यक्ष पी.सी. चौहान ने बताया कि बेमियादी हड़ताल 23 नवम्बर से शुरू की गई थी। उनके अनुसार के डीआर और जीएम से चर्चा के बाद स्थानीय समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि मांगें किसानों के हित से भी जुड़ी हैं। धान उपार्जन के समय परिवहन की समस्या आती है, साथ ही बारदाना 38 किलो का होता है, जबकि उसमें 40 किलो धान भरना पड़ता है।
पी सी  चौहान ने कहा कि जिला स्तर की मांगों पर सहमति और अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो महासंघ पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button