बरेली

ग्रामीण बैंकिंग को मजबूत बनाने की पहल, अगरास शाखा को मिला आधुनिक स्वरूप

क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन ने नवीनीकृत परिसर का किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश  ग्रामीण बैंक ने अगरास शाखा को नया स्वरूप दिया है। सोमवार को नवीनीकृत परिसर का क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए परिसर से बैंक की कार्यप्रणाली बेहतर होगी और ग्राहकों को सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। नवीनीकरण से कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं ग्राहकों को भी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की 81 शाखाएं संचालित हैं, जिनके माध्यम से आमजन तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इस मौके पर शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, अधिकारी पुनीत कुमार आनंद, क्षेत्रीय कार्यालय से अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, तुष्येंद्र युद्धवंशी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार आदि समेत प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य लोग एवं व्यापारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button