शामली

संदिग्ध परिस्थितियों में धमाके के साथ घर में लगी आग

 जांच में जुटी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी स्थिति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

थानाभवन। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घर में आग लग गई आग के बाद घर में धमाके की भी आवाज आई। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थानाभवन के मोहल्ला छिपियांन में एक घर में अचानक से आग लग गई। आग लगते ही घर से धुएं का गुब्बार निकलने लगा कुछ देर बाद ही घर से तेज धमाके की आवाज आई। धमाके के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घर में घुसकर आग पर काबू पाया। पुलिस को भी मामले की सूचना मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। हालांकि क्षेत्र में चर्चा होती रही की कुछ लोगों ने घर में विस्फोटक सामग्री जमा कर रखी थी। विस्फोटक सामग्री में अचानक से आग लगने के बाद धमाके की आवाज आई है गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में थाना भवन क्षेत्र अधिकारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button