मेरठ

एमआईईटी स्कूल में बच्चों ने रामायण का मंचन कर दिया संस्कृति और संस्कारों का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल, जागृति विहार में कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने कक्षा प्रस्तुति के दौरान नृत्य, नाटक और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही, जिसमें बच्चों ने राम, सीता और लक्ष्मण सहित प्रमुख पात्रों का मंचन कर सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चैयरमेन विष्णु शरण , मैनेजर बरखा अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने नैतिक कहानियों के माध्यम से अंग्रेजी संवाद कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि अबेकस गतिविधि में अपनी गणना क्षमता और एकाग्रता का परिचय दिया। दीपावली पर आधारित डांडिया नृत्य ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

रामायण के विभिन्न प्रसंगों के मंचन के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने सराहा। विद्यालय चेयरमैन  विष्णु शरण  ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन उनके आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर शिखा सचदेवा, कक्षा अध्यापिकाओं साक्षी और शैली शर्मा सहित शिक्षकों के सहयोग से किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button