अमरोहा की आलिया बनीं जिले की पहली थर्ड डेन ब्लैक

डीएम निधि गुप्ता ने किया सम्मान, साउथ कोरिया से मिला सर्टिफिकेट
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा की आलिया नौशाद अंसारी ने जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह जिले की पहली थर्ड डेन ब्लैक बेल्ट धारक बन गई हैं। उन्हें यह सर्टिफिकेट वर्ल्ड ताइक्वांडो कुकीवन हेड क्वार्टर साउथ कोरिया से प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने आलिया को उनके कोच अकबरुद्दीन के साथ सम्मानित किया। डीएम ने आलिया को अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
आलिया ने 2020 से कोच अकबरुद्दीन के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो रजत पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम 8 स्वर्ण पदक हैं। राज्य और मंडल स्तर पर भी उन्होंने कई पदक हासिल किए हैं।
आलिया ने सरकारी कन्या महाविद्यालय में अन्य छात्राओं को भी प्रशिक्षण दिया है। उनके कोच का मानना है कि खिलाड़ी देश के लिए खेलें और देश का नाम रोशन करें। वर्तमान में हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है, जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है